अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

स्थानीय बाबा बिहारी इंटर मीडिएट कॉलेज भरकवाह में विभाग संयोजक शशांक मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक बी एन यादव ने विद्यार्थियों की भूमिका बताते हुए कहा कि एक विद्यार्थी के रूप में मनुष्य का देश के प्रति पहला कर्तव्य यह होता है कि वह अपनी शिक्षा उचित रूप से पूर्ण करें,दूसरा सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है, देश के शक्तिबोध तथा सौंदर्यबोध को बढ़ाना,एक विद्यार्थी को अपने व्यवहार में सज्जनता और,देश के प्रति अपने कर्तव्य को भलिभांति समझना चाहिए।इस अवसर पर काशी प्रान्त से प्रवास पर आए कार्तिकेय पति त्रिपाठी बताया कि यह संगठन छात्रों से प्रारंभ हो, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है,विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है,विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है,विभाग संयोजक शशांक मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ बार-बार आवाज उठाती रही है,इसके अतिरिक्त अलगाववाद, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण, आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ हम लगातार संघर्षरत रहे हैं,बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नाम सबसे ज्यादा रक्तदान करने का रिकॉर्ड है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment