हाजी सलीम हूसैन ,
रावर्ट्सगंज,सोनभद्र आज दिनांक 08.07.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रामसरोवर पोखरे के पास से एक अभियुक्त अंशू पुत्र मंगरु, निवासी ग्राम कुसहां, नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया तथा उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 480/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक संजय सिंह ,चौकी प्रभारी रावटसगंज सोनभद्र, कांस्टेबल कौशलेश सिंह, कांस्टेबल अजीत यादव रावटसगंज सोनभद्र,

