जिला अधिकारी सोनभद्र के अध्यक्षता में ईद-उल-जुहा के मद्देनजर जनपद में सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

रावर्ट्सगंज सोनभद्र आज
आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा (बकरीद)/ईद उल जूहा/कुर्बानी वाली ईद के मद्देनजर रखते हुए जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने बैठक में आये सभी धर्मों के सम्मानित नागरिकों को साधुवाद देते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने समाजिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए इस बैठक में आयें हैं, उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होने सभी उपस्थित सम्भ्रान्त नागरिकों का आह्वान करते हुए अपील की है कि जिस प्रकार विगत वर्षों में सभी धर्मों के लोग आपसी भाई चारे से सभी त्यौहार मिल जुल कर मनाते रहे है, आगामी त्यौहार बकरीद को भी उसी तरह से गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखेंगें। उन्होने जनपद वासियों का आह्वाहन करते हुए अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों को प्रसारित करने से बचे और कोई भी इस प्रकार की सूचना यदि उन्हे प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दे ताकि उस सूचना की जॉच करते हुए उसका निस्तारण कराया जा सके। उन्होने बताया कि शासन से स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि त्यौहारों को पारम्परिक ढंग से मनाया जाये और किसी भी प्रकार की नई परम्परा का आरम्भ न की जाये। उन्होने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खास तौर से त्यौहार के समय अपने-अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था मुकम्मल रखें। उन्होने सभी जनपद वासियों का ईदुज्जुहा (बकरीद)ध्ईद उल अजहा की बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग मिल जुल कर इस त्यौहार को मनायें, उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के त्यौहारों का एक ही मकसद होता है कि दूसरों की भावनाओं को आहत किये बिना हर्षोंल्लास के साथ त्यौहार को मनायें। पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में आने वाली काॅवड़ यात्रा व बकरीद के दृष्टिगत सुरक्षा से सम्बन्धित सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाये, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज या अन्य किसी प्रकार के कार्य न किये जाये, प्रतिबन्धित जानवरों की कुर्बानी न की जाये और लाउडस्पीकर व साउण्ड निर्धारित ध्वनि से अधिक तेज न बजाया जाये और अश्लील गानंें भी न बजाये जाये, किसी प्रकार की अफवाह फैलाने सम्बन्धी मैसेज प्राप्त होते हैं, तो उसके सम्बन्ध में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को तत्काल अवगत कराया जाये। उन्होने समस्त सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में भाई चारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करें। इस दौरान उपस्थिति धर्मगुरू व पीस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि जनपद सोनभद्र में हम लोग त्यौहारो को आपसी सौहार्द व प्रेम के साथ मनाते हैं,  कभी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटित हुई है, हम लोग इस बार भी आपसी भाई-चारे व प्रेम व सौहार्द के साथ आगामी त्यौहारों को मनायेेगें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री एस0पी0 सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री शैलेन्द्र मिश्रा, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिकारीगणों सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नगारिक उपस्थित रहंे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment