दुद्धी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली दुद्धी में आगामी त्योहारों ईद उल अजहा (बकरीद) व कांवड़ यात्रा के मद्देनजर तहसीलदार दुद्धी की अगुवाई मे पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई | बैठक में मौजूद मकतब जब्बारिया स्कूल के प्रबंधक फतेह मोहम्मद खां ने बताया कि अगर मौसम साफ रहा तो बकरीद की नमाज सुबह 7:30 बजे मकतब जब्बारिया स्कूल दुद्धी मे पढ़ी जायेगी और 8:00 बजे जामा मस्जिद मे पढ़ी जाएगी | अगर बारिश हुई तो बकरीद की नमाज़ कादरिया गर्ल्स कॉलेज मे व जामा मस्जिद दुद्धी में पढ़ी जाएगी | बैठक में मौजूद दोनों समुदाय के लोगों ने कस्बे के सभी वार्डों में साफ सफाई को लेकर बात कही | सुरक्षा को लेकर प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह ने वहाँ मौजूद लोगों से शांति पुर्वक अपने अपने त्यौहारों को मनाने की अपील की | इस मौके पर कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेन्द्र गुप्ता , राफे खां, सरफराज शाह, अलीमुददीन सेराजी, कृपाशंकर अग्रहरि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment