वन महोत्सव के अवसर पर मण्डलायुक्त के नेतृत्व में जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक ,प्रभागीय वन अधिकारी सोनभद्र द्वारा पुलिस लाइन में पौधारोपण किया गया

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

रावर्ट्सगंज सोनभद्र वन महोत्सव अवसर पर मण्डलायुक्त मीरजापुर महोदय के नेतृत्व में जिलाधिकारी सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र की उपस्थिति में पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में लगभग 3500 पौधों का किया गया वृक्षारोपड़~

वन महोत्सव अवसर पर उत्तर प्रदेश में कुल 35 करोड़ वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 05.07.2022 को मण्डलायुक्त विध्यांचल मीरजापुर महोदय श्री योगेश्वर राम मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डा0 यशवीर सिंह व प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र श्री संजीव सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में वृक्षारोपण अभियान चलाकर लगभग 3500 पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण को अपने आस-पास पौधे लगाने व स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु हर स्तर पर बढ़ चढ़कर अपना योगदान करने की अपील की गयी ।
वृक्षारोपण के उपरान्त मण्डलायुक्त महोदय द्वारा बताया गया कि वृक्ष मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं । प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया तथा वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की गयी ।

➡️ वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा ।
➡️ पेड़-पौधे मत करो नष्ट, साँस लेने में होगा कष्ट ।
➡️ पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ ।
➡️ पेड़ लगाये जीवन बचाए, इस धरती को स्वर्ग बनाये ।
➡️ इस धरती को चलो हरा भरा बनाये, आओ मिलकर पेड़ लगाये ।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री विजय शंकर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी चुनाव/कार्यालय श्री रामआशीष यादव, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु अमित कुमार व प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment