महिला अपने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदी दो की मौत,,

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

स्थानीय थाना क्षेत्र के बारी महेवा निवासी अजिता पत्नी विजय पाल(27)वर्ष, पुत्र रौनक(6)वर्ष सौरभ(2)वर्ष दवा लेने गई महिला रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने कूद कर आत्म हत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अपने घर से दस बजे दवा लेने निकली महिला ,घर वालों के अनुसार,घर से यह कह कर निकली की दवा लेने के बाद हम अपने मायके चली जाऊँगी।वहाँ कल बुखार की दवा बंधवाऊगी।फिर घर आऊंगी। परंतु रेलवे फाटक के पास लगभग साढ़े पांच बजे चलती ट्रेन के आगे कूद गई जिसमें उपरोक्त सभी को गहरी चोट आई।थानाध्यक्ष राजेश ने बताया कि इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।थाने के एस आई रूपेश सिंह ने बताया कि अजीता और सौरभ की मौत हो गई है, रौनक का ईलाज जारी है।उसने ऐसा कदम क्यों उठाया अबुझ पहेली बना हुआ है। पुलिस अपने स्तर से जाँच पड़ताल जारी कर दी है।समाचार लिखे जाने तक मौत का खुलासा नहीं हो पाया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment