रेनूकूट/सोनभद्र।
स्थानीय थाना परिसर में आगामी बकरीद एवम सावन को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री प्रदीप सिंह चंदेल ने थानां पिपरी एस आई श्री दिनेश कुमार यादव ,रेनूकूट चौकी प्रभारी श्री शिव कुमार के मजूदगी में की। आगामी रविवार को ईद उल अजहा त्योहार को देखते हुए पूरे क्षेत्र में शांति स्थापित रखने के दृतिगत आज रेनूकूट पुलिस चौकी परिसर में क्षेत्रीय के सभी धर्म के सम्मानित व्यक्तियों की बैठक बुलाई गई। क्षेत्राधिकारी पिपरी ने बकरीद एवम सावन माह पर बिजली आपूर्ति सही रहे इस पर बात की। उन्होंने साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान रखने की बात कही ।उनके द्वारा बकरीद पर कुर्बानी के पश्चात कुर्बानी के जानवरों का बचे वेस्ट मैटेरियल को सही तरीके से डिस्पोज़ करने के लिए निर्देशित किया गया एवम लोगों को बताया कि ईद उल अजहा का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जाए। वही सावन के मौके पर मास एवम मछली की दूकानों बंद रहेंगी। कहीं कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें जिससे क्षेत्र का माहौल खराब ना हो तथा आपसी भाईचारा पर असर ना पड़े। यदि किसी की ओर से कोई गलत कार्य व अफवाह फैलाया गया या सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ पोस्ट डालता है तो उसपर कड़ी कार्यवाई होगी।
इस मौके पर पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह,रेनूकूट जमा मस्जिद के सदर हाजी आलम, रेनूकूट व्यपार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा, रेनूकूट व्यपार मंडल उपाध्यक्ष सैयद अंसारी,पिपरी व्यपार मंडल अध्यक्ष प्रमोद जैसवाल,राज वर्मा,अमरेंद्र सिंह,श्रीमती बिंदु गिरी ,आशीष सिंह,पांचू गिरी, उमेश गुप्ता,नौशाद अंसारी, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

