दुद्धी पुलिस ने अवैध देसी शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

---Advertisement---

 

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थो की तस्करी पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.07.2022 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम झारो खुर्द से 01 नफर अभियुक्त रमेश यादव पुत्र चन्द्रजीत यादव, निवासी ग्राम शीसवा, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ अपने मोटरसाइकिल UP 65 CK 9628 TVS XL 100 से ले जा रहे 02 पेटी देशी शराब ब्लू लाइन जिसमें कुल 90 शीशी अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया गया कि देशी शराब झारो खुर्द के चन्द्रसेन कुशवाहा पुत्र विश्वनाथ के दुकान पर देता हूँ जिसपर उसके निशानदेही पर चन्द्रसेन कुशवाहा के दुकान पर पहुंचकर तलाशी ली गयी तो उसके दुकान से कुल 45 शीशी अवैध देशी शराब व जामा तलाशी से बिक्री के कुल 8,700 रुपये बरामद किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-121/2022 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*बरामदगी का विवरण-*
1- 02 पेटी 45 पौवा शीशी (कुल 135 शीशी अवैध देशी शराब बरामद) ।
2- कुल 8,700 रुपये नगद ।
3- एक अदद मोटरसाइकिल TVS XL 100 ।

*अभियुक्तगण का विवरण-*
1.रमेश यादव पुत्र चन्द्रजीत यादव, निवासी ग्राम शीसवा, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ ।
2. चन्द्रसेन कुशवाहा पुत्र विश्वनाथ, निवासी ग्राम झारोखुर्द, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-*

1. उ0नि0 श्री संजय सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी नीरज यादव, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी विवेक सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
4. आरक्षी अंकुर तिवारी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment