सत्यपाल सिंह
म्योरपुर सोनभद्र म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आरंगपानी गांव में शनिवार की देर शाम आकाशीय बिजली से एक बालक की मौत हो गई जबकि एक और बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।बालक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार आरंगपानी गांव में शनिवार की दोपहर 3:00 बजे चंद्र दर्शन पुत्र राजेंद्र उम्र 6 वर्ष संदीप 8 पुत्र राजदेव अपने घर के पास स्थित शौचालय की छत पर खेल रहे थे तभी तेज चमक के साथ पास ही में बिजली गिरी जिसमें रोशन 8 की मौके पर ही मौत हो गई और संदीप भी गंभीर रूप से झुलस गया।पास में ही काम कर रहे बालकों के परिजन मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से झुलसे संदीप को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां खबर लिखे जाने तक उसका इलाज जारी था।

