(वली अहमद सिद्दीकी/बग्घा सिंह)
बीजपुर सोनभद्र आज एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय में नए नैगमिक सामाजिक दायित्व के अंतर्गत विकसित पद्धति युक्त मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन एनटीपीसी रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक देवव्रत पाल एवं महाप्रबंधक मा0सँ0(उतर ) श्री विमल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया उप महाप्रबंधक श्री अनित कुमार ने भी सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट एमएमयू के बारे में अवगत कराया उन्होंने कहा कि या एमएमयू 26 जिसमें 15 ग्राम उत्तर प्रदेश राज्य के 11 ग्राम मध्य प्रदेश राज्य के शामिल है परियोजना प्रभावित ग्रामों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुफ्त प्राथमिक चिकित्सा परामर्श जांच व दवा उपलब्ध कराएगा साथ ही गर्भवती महिलाओं को 360 दिनों की प्रभाव पूर्व प्रश्नोत्तर चिकित्सा परामर्श भी दी जाएगी यह विशेष रूप मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित रहेगा और आवश्यकता अनुसार उच्च चिकित्सा सुविधाओं के लिए मदद भी प्रदान करेगा डॉक्टर मोनिसा कुलश्रेष्ठ पीएमओ ने बताया की एमएमयू में एक पुरुष 1 महिला डॉक्टर एवं प्रशिक्षित नर्स एक फार्मेसिस्ट के साथ एक ड्राइवर भी होगा इस वेन में जरूरी मशीनें एवं दवाएं होगी ग्रामीणों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं मिल सके इस नेक पहल से आसपास के गांव के कई परिवार लाभांवित होंगे या मोबाइल मेडिकल यूनिट आसपास के गांव के लोगों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा महा प्रबंधक मा0सँ0 उतर श्री मिलन कुमार ने एनटीपीसी रिहंद द्वारा आसपास के ग्रामीणों के लिए किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की
और कहा कि इस मोबाइल यूनिट से निर्बल वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी श्रीपाल ने कहा की एनटीपीसी रिहंद सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए सर्वोदय तत्पर रहता है और इसी कड़ी में एमएमयू का उद्घाटन किया जा रहा है उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से अपने अपने गांव में एमएमयू के बारे में आवश्यक के जानकारी साझा करने का आगरा भी किया इस अवसर पर महाप्रबंधक गण अपर महाप्रबंधक गण विभाग अध्यक्ष गण ग्राम प्रधान के साथ रात अन्य कर्मचारी गण एवं वर्तिका महिला मंडल की सदस्य भी उपस्थित रहे
,,, शिक्षा गुप्ता ,
(कार्यपालक नैगम संचार)
एनटीपीसी रिहंद में मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया उद्घाटन,
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, July 2, 2022 4:59 PM
---Advertisement---

