हाजी सलीम हूसैन,
सोनभद्र आज दिनांक 02.07.2022 को सम्पूर्ण सामाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, सोनभद्र श्री चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील ओबरा पर जन शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित करते हुए राजस्व सम्बन्धित शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये
। इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसील पर संम्बन्धित अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया ।

