हिण्डाल्को से सेवामुक्त हुए कर्मचारियों को दी गई भावभीनीं विदाई।

By:

On: Saturday, July 2, 2022 1:52 AM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में स्थित हिण्डाल्को में आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में जून माह में सेवानिवृत्त हुए 37 कर्मचारियों एवं श्रमिकों को भावभीनीं विदाई दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के प्रशासनिक भवन स्थित हॉल नम्बर- 5 में किया गया। मुख्य अतिथि हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के सीओओ एन0 नागेश एवं विशिष्ट अतिथि हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, एल्युमिना प्लांट हेड एन0एन0 राय, रिडक्शन प्लांट हेड जे0पी0 नायक, फैब्रिकेशन प्लांट हेड बी0जे0 एलेक्जेंडर ने सेवानिवृत्त श्रमिकों एवं उनके परिवार को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके सुखमय भविष्य की कामना की।
सेवामुक्त श्रमिकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री नागेश ने कहा कि हिण्डाल्को ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं जिसमें आप सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने सेवामुक्त कर्मचारियों को उनके जीवन के अगले पड़ाव में कदम रखने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कर्मचारियों की तारीफ करते हुए कहा कि काम के प्रति प्रतिबद्धता और ज्ञान के मामले में उन्होंने पूरे देश में ऐसे कुशल श्रमिक नहीं देखे। यहाँ के श्रमिकों ने साल दर साल परिवर्तित होती तकनीक को सहर्ष स्वीकार किया और उसमें अपनी दक्षता साबित की। वहीं जसबीर सिंह ने कर्मचारियों एवं श्रमिकों को उनकी सुरक्षा को लेकर भी सचेत किया, साथ ही स्वस्थ रहने के लिए खुद को व्यस्त रखने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में ईआर हेड परनीत सिंह, एचआर विभाग की सहायक उपाध्यक्ष वनिता वासनिक, ईआर एवं एचआर विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी समेत हिण्डाल्को के मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित की।

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment