म्योरपुर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत ने किया बीजपुर कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत अचानक कम्पोजिट विद्यालय बीजपुर परीक्षण में पहुंचे वहां पहुंचकर हर स्थिति एवं साफ सफाई का जायजा लिया और अध्यापकों के साथ मीटिंग कर आवश्यक कागजात समेत सबको सही समय पर विद्यालय आने की हिदायत दी खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत ने कहा आपसी मतभेद को भुलाकर शिक्षक एवं शिक्षिकाओ को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है इसके साथ कुछ महीने पहले विद्यालय में 61 बोरी खाद्यान्न पाया गया था के बारे में अभिभावकों एवं पत्रकार बंधु तथा ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर द्वारा पूछा गया तो खंड शिक्षा अधिकारी सवालों से बचते हुए नजर आए और बोले कि वह जांच का विषय है जांच पूरा होते ही आप सबको बता दिया जाएगा इसके बाद कोविड-कॉल के समय का फंड पूरे बच्चों को ना मिलने पर उन्होंने कहा कि यह पैसा लखनऊ से आता है जितने बच्चों का आता है उतने बच्चों के खाते में भेज दिया जाता है जो शेष बचे हैं जब ही जैसे पैसा आएगा उनके खाते में भेज दिया जाएगा और विद्यालय में सुबह 7:30 बजे से क्लास चालू हो जाना चाहिए ना कि विद्यालय का गेट एवं क्लास का ताला खुलना चाहिए और बोले इसी तरह मैं बिना बताए औचक निरीक्षण करता रहूंगा कहीं से भी किसी भी प्रकार की कमी पाई जाएगी उसे बक्सा नहीं जाएगा

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment