सेराजुल होदा,
दुद्धी/ सोनभद्र| रेलवे दोहरीकरण में लगी कंपनी जीडीसीएल कंपनी के साइट से उपकरणों को चोरी कर ले जा रहे पकड़े गए तीन अभियुक्तों कंपनी के में कार्यरत दो गॉर्ड समेत टेम्पो चालक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
विंढमगंज से जोगीडीह तक रेलवे दोहरीकरण में लगी कंपनी जीडीसीएल के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा साइट से मंगलवार की रात्रि 9 बजे विभिन्न उपकरणों जैसे लेजर पाइप ,चैनेल , सलिफॉम को एक टेंपों पर लादकर चोरी कर कहीं अन्यत्र भेज रहे कंपनी में कार्यरत दो गार्डों सहित टेम्पों चालक को कंपनी के आरआई प्रमोद कुमार सिंह ने रंगे हाथों पकड़ लिया था उसके बाद पुलिस को सूचना देकर चोरी में शामिल तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया था|बुधवार की सुबह कंपनी के अधिकारी सतेंद्र सिंह के तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ देर शाम मुकदमा पंजीकृत करते हुए आज गुरुवार को न्यायलय भेज दिया|
प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि रेलवे दोहरीकरण में लगी जीडीसीएल कंपनी के द्वारा कराए जा रहे हैं रेलवे दोहरीकरण कार्य में टेढ़ा साइट से सोमवार की रात्रि योजनाबद्ध तरीके से टेंपो से चोरी करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया जिसमें स्थानीय थाना पर मुकदमा संख्या 118/22 धारा 379 411,IPC पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगण बलवंत यादव पुत्र भोलानाथ यादव, संतोष कुमार यादव पुत्र परमेश्वर यादव, महेश कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद सभी निवासी ग्राम टेढा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया|
बताया कि अभियुक्तगण रेलवे दोहरीकरण में उपयुक्त होने वाली उपकरणों व सामानों को लादकर ले जाने की फिराक में थे उसी वक्त जीडीसीएल कंपनी के कर्मचारियों की नजर पड़ गयी जिसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई ,मौके पहुंची पुलिस ने टेंपो सहित तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया|

