एस आई  विनोद यादव ने साइबर क्राइम के प्रति लोगों को किया जागरूक

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र। स्थानीय बीजपुर के सामने बुधवार को उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने आस पास के ग्रामीणों को साइबर क्राइम के बारे में बताया और लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया।
उप निरीक्षक द्वारा लोगों को बताया गया कि किसी अपरिचित व्यक्ति की फोन कॉल आने पर अपने वित्तीय मामले की डिटेल कभी भी शेयर न करें। सोशल साइट के माध्यम से या ऑनलाइन मदद के नाम पर रुपये मांगने वालों को बिना पहचान किए कोई धनराशि न दें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने अकाउंट का विवरण, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, ओटीपी नंबर व एसएमएस को शेयर न करें। एटीएम हमेशा अकेले प्रयोग करें। किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें। अपने एटीएम कार्ड की सुरक्षा विशेष तौर पर करें। इसका प्रयोग स्वयं अथवा अत्यंत विश्वसनीय व्यक्ति के द्वारा ही करवाएं। अपने खाते का पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें न ही उसे कंप्यूटर या मोबाइल पर सेव करें।अपना पासवर्ड नियमित रूप से बदलें। टीवी, अखबार, ऑनलाइन माध्यम के जरिये दिए जाने वाले लोक लुभावने ऑफरों के झांसे में न आएं। ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930,या 112 पर कॉल करें। तत्पश्चात थाना बैंक साइबर सेल को सूचना जरूर दें। एंटी वायरस, एंटी स्पाइवेयर और अन्य साइबर सुरक्षा वाले उपकरण सॉफ्टवेयर अपने कंप्यूटर, मोबाइल में इंस्टॉल करें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए विशेष रूप से युवाओं को स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा।इस दौरान ग्राम प्रधान राजमिलान बद्रीनाथ,रामनारायण,अभिमन्यु भारती समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment