रेनूकूट/सोनभद्र।
(दीपू तुवारी,क्राइम जासूस)
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में विगत दिनों लगातार बाइक चोरी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी पिपरी, चौकी प्रभारी रेणुकूट को इस पर लगाम लगाने एमं चोरी बाइक की बरामदगी के लिए ननिर्देशत किया गया था। जिस पर प्रभवी कदम उठाते हुए रात के समय चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 28 जून को मुर्द्धवा तिराहे पर चौकी प्रभारी रेणुकूट शिव कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे
इसी दौरान मुर्द्धवा तिराहे पर चेकिंग के दौर लगभग 5:45 बजे डुमरडिहा थाना दुद्धी निवासी मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी उर्फ रेहान पुत्र स्वर्गीय शमीम सिद्दीकी को संदिक्त वाहन के साथ गिरफ्तार कर कढ़ाई से पूछताछ में उसके पास से चोरी की कुल चार मोटरसाइकिल MP 66 MD7944, दूसरा UP 64 Q 8608,तीसरा UP 64AD 9331, चौथा UP 64AP 9096 बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी पिपरी उन्हें इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अभियुक्त मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी उर्फ रेहान पुत्र स्वर्गीय समीर सिद्दीकी पर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है एवं इसके 1 साथी की तलाश जारी है।

