अनुप्रिया पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए केंद्रीय खेल मंत्री को लिखा पत्र

---Advertisement---

 

व्यूरो,क्राइम जासूस,

सोनभद्र केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी लव वर्मा के रोजगार के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को पत्र लिखा है । पत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिखा है कि लव वर्मा ने विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया है जो कि भारत के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है । 2021 में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का राज्य पुरस्कार भी प्रदान किया गया है । प्रतिभावान खिलाड़ी के रोजगार के लिए मंत्रालय के माध्यम से मदद करने की गुहार लगाई है । इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिख चुकी हैं ।
बता दें कि पिछले माह उत्तर प्रदेश सरकार ने ” उ.प्र. अंतर्राष्ट्रीय पद विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी है जिसमें 9 सरकारी विभागों के 24 राजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती से नियुक्ति किये जाने का प्रावधान पारित किया गया है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment