ओबरा तहसील पर कांग्रेस पार्टी ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया धरना प्रदर्शन।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र । कांग्रेस पार्टी हाईकमान के आहवान पर पूरे देश में अग्निपथ योजना के विरोध में धरना और सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन था
इसी क्रम में जनपद सोनभद्र के ओबरा तहसील में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम राज गौड के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया अंत में केंद्र सरकार से यह मांग किया गया। इस योजना को तुरंत वापस लें क्योंकि यह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है और सेना के हित में भी नहीं है और देश हित में भी नहीं है इस धरने की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाकर के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह धरना- प्रदर्शन चालू किया। इसके साथ साथ आगे भी जब तक यह अग्निपथ कानून वापस नहीं हो जाएगा योजना वापस नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस पार्टी समय समय पर धरना प्रदर्शन करते रहेगे ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम राज सिंह गौड़ नागेश मणि पाठक बाबूलाल पालिका जय शंकर भारद्वाज, शेखर शरण,अहमद खान नूर, संदीप गुप्ता,बद्री सिंह गौड,विजय कुमार गौड़,कैलाश सिंह गौड़,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्यारे गौड़, रामप्रसाद खरवार ,अपयश खरवार,रामपति भैया,सियाराम भैया ,गुलाब भैया हरिलाल खरवार भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment