अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र । रेल यात्रिओ की सुबिधा को देखते हुए रेलवे विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो ध्यान आकर्षित कराते हुए संभ्रांत नागरिक एवं देनिक यात्रा करने वाले यात्रियों ने कहा कि ओबरा डैम प्लेटफॉर्म लगभग तीन वर्षों से यात्रिओ के लिए बंद है। आम जनो ने बताया कि लगभग तीन वर्षों से ये प्लेटफॉर्म बन्द है। अब तरह तरह के चर्चा भी है कि ये प्लेटफार्म शायद बन्द ही रहे। जिसको लेकर यात्री गण बहुत परेशान है।इस प्लेटफार्म पर सभी यात्री रेल गाड़ी रुका करती थी। जिससे ओबरा नगर ओबरा गाँव एवं आस पास के गांव गिराव के जन मानस यात्रा करने के लिए ओबरा डैम प्लेटफॉर्म पर निर्भर थे। जो लगभग तीन वर्षों से ये प्लेटफॉर्म बन्द हैं और अभी कार्य चल रहा हैं।
स्थानीय संभ्रांत नागरिक एवं दैनिक यात्रा के वाले यात्रियों ने रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियो से जनहित मे मांग किया कि बन्द पड़े प्लेटफॉर्म को चालू किया जाए। लगभग तीन वर्षों से चल रहे कार्य मे तेजी लाया जाए। प्लेटफॉर्म के बन्द होने से आस पास के रेल यात्रिओ को काफी असुविधा और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रेल अधिकारियों को रेल यात्रियों के असुविधा को देखते हुए प्लेटफार्म चल रहे कार्यों में तेजी लाते हुए बन्द पड़े प्लेटफार्म को चालू जनहित में अविलंब चालू कराना चाहिए।

