बुलडोजर रोके जाने की किया फुटपाथी दुकानदारों ने माँग ।
दुद्धी/ सोनभद्र।
दुद्धी नगर पंचायत में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ पटरियों/नालियों फुटपाथ के ठेला गुमटी,आदि दुकानदारों के दुकान के ऊपर पर नगर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत चलाये जा रहे बुलडोजर से भय खाये फुटपाथ के दुकानदारों ने आज उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा से मिलकर अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा|
दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि वे किसी तरह से गुमटी ,ठेला व दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण जीविकोपार्जन करते आ रहे हैं दो साल से कोरोना महामारी से उन सब का आर्थिक स्थित काफी खराब हो गयी है| किससे अभी तक उबर नहीं पाए हैं।और अब बुलडोजर दुकानों के ऊपर चलाई जा रही हैं लेकिन हम सब ने स्वयं अतिक्रमण की सीमा से 4 फिट और अंदर पीछे दुकान को लेकर खिसक लिए हैं उन्होंने निवेदन किया कि उनका ठेला व गुमटी ना हटाया जाए या तो हम सब को न्यूनतम दर पर दुकान आवंटित की जाए जिससे हम सब की आजीविका चल सके|उन्होंने मांग किया कि मानवीय दृष्टिकोण से राहत देते हुए तत्काल हो रही कार्यवाही को कुछ समय के लिए स्थायी व्यवस्था होने तक राहत दिया जाए|इस मौके पर विनोद मिश्रा सभासद राजेश मोबाइल केयर सूरज कुंदन उत्तम पिंटू कुरैशी पन्नालाल संजय भारती आंनद केशरी ,माया देवी के साथ अन्य सैकड़ों दुकानदार मौजूद रहें|

