डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

(योग भगाये रोग)

शक्तिनगर/सोनभद्र:-डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडे जी ने अपने संबोधन के दौरान योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग एक कला के साथ विज्ञान भी है जो शरीर, मन आत्मा और ब्रहमांड को एक जुट बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही साथ उन्होंने इस बात पर विशेष जोर देते हुए कहा कि योग भारत की विरासत भी है जो आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है l
अंत में योग की महत्ता को निष्कर्ष रूप में स्वीकारते हुए बताया कि (जो करें योग उनके भागे रोग) l तदुपरांत कक्षा तीसरी से लेकर 12वीं तक के सभी छात्रों तथा प्राचार्या सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाओ ने पी ई टी आरडी प्रसाद एवं अल्पना शर्मा के निर्देशन में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, शलभासन, पद्मासन, वज्रासन, पर्वतासन, पवनमुक्तासन, नौकासन, चक्रासन एवं हलासन कर इसके लाभ से भी अवगत हुए lअंत में अनुलोम विलोम एवं ध्यान मुद्रा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ l
साथ ही साथ स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक के छात्रों ने स्वच्छता प्रतिज्ञा लेकर अपने आसपास एवं वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली l
कार्यक्रम सफल कथा सराहनीय रहा l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment