चोपन खण्ड विकास सभागार में ग्राम वनाधिकार समिति एवं विभागीय टीम द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। आज दिनांक 20-6-2022को लगभग ग्यारह बजे खंड विकास कार्यालय के सभागार में ग्राम वनाधिकार समिति व विभागीय टीम द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत दावों के सत्यापन हेतु ग्राम वनाधिकार समिति एवं विभागीय टीम के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में ओबरा एसडीएम रमेश कुमार व तहसीलदार ओबरा सुनील कुमार,खंड विकास अधिकारी चोपन,उप प्रभागीय अधिकारी ओबरा जुगैल,रेंज आफिसर तथा वनवासी सेवाकुंज आश्रम कारीडांड से श्री आंनद जी, समस्त संबंधित लेखपाल तथा वन विभाग के कर्मी तथा चोपन ब्लॉक के 26 गांवों के ग्राम वनाधिकार समिति के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक की भूमिका में जय प्रकाश सिंह एस डी ओ फारेस्ट और देव नारायण सिंह खरवार रहे जिनके द्वारा वनाधिकार अधिनियम 2006 के आलोक में सभी विषयों पर चर्चा की गई और उपस्थित प्रतिभागियों के सवालों के जबाब दिए।आनन्द जी द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदया के जनपद भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देश और सम्पूर्ण दावा सत्यापन की आवश्यकता और वर्तमान समय मे इसकी स्थिति पर प्रकाश डाला गया।
ओबरा उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि तहसील के दोनों ब्लाक में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने है। कुल 43 राजस्व ग्राम में अनुसूचित जनजाति के दावे है जिनका सत्यापन किया जाना है। इस कार्य के लिए राजस्व और वन विभाग की टीम का रोस्टर जारी किया जा रहा है तथा तहसील स्तर पर राजस्व निरीक्षक सुरेश पांडे को प्रभारी बनाया गया है जिनके द्वारा दैनिक प्रगति की जानकारी ली जा रही है। अधिकारियों द्वारा भी ग्राम में जाकर सत्यापन कार्य की स्थलीय समीक्षा की जा रही है।प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि प्रथम चरण में प्राथमिकता के आधार पर अनुसूचित जनजाति के दावों का सत्यापन किया जाना है। सत्यापन हेतु अभिलेख तैयार कर सभी आवश्यक सूचनाएं रजिस्टर में अभिलेखीकरण कर लिया जाय और फ़ाइल में सत्यापन कर पत्रालियों का सत्यापन पूर्ण किया जाय।मृतक दावेदारों के वारिसों को हलफनामा के आधार पर तथा सहमति लेकर प्रतिस्थापित किया जाय।ग्राम वनाधिकार समिति के सदस्यों व क्षेत्रीय लेखपाल तथा वन विभाग की टीम द्वारा स्थलीय सत्यापन किया जाएगा कि दावेदार का 13 दिसंबर 2005 के पूर्व कब्जा है या नहीं।इसकी जांच अभिलेखों, साक्ष्यों तथा बयानों के आधार पर की जाएगी यदि कब्जा 13 दिसंबर 2005 से पूर्व पाया जाता है तो साक्ष्य सहित पत्रावली के दावों की संस्तुति कर दिया जाएगा तथा सभी समितियों से दावों के स्थलीय और अभिलेखीय सत्यापन के बाद राजस्व ग्राम अथवा मजरे के सभी सदस्यों की कुल संख्या के 50% से अधिक सदस्यों के द्वारा अनुमोदन अवश्य करा लिया जाए तथा अस्वीकृत पत्रावली के दावेदारों को नोटिस अवश्य प्राप्त कराई जाए। सभी सत्यापित पत्रावली तैयार कर नज़री नक्शा तैयार कर खंड स्तरीय समिति के स्तर पर प्रखंड स्तर पर अनुमोदन के पश्चात स्वीकृति हेतु प्रेषित करते हुए समस्त दावों का सत्यापन समय पर पूर्ण कर लिया जा सके । प्रशिक्षण कार्यक्रम की समाप्ति पर खंड विकास अधिकारी चोपन द्वारा समस्त आए हुए प्रतिभागियों को दावों के सत्यापन हेतु निष्पक्ष रूप से कार्य करते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा ग्राम सभा की बैठकों के आयोजन के लिए ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों का सहयोग प्रदान की जाने की सहमति जताई उन्होंने बताया कि सभी ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वनाधिकार दावों के सत्यापन हेतु अपेक्षित सहयोग प्रदान करें अन्त में सभी प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment