अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल द्वारा रासिद आलम को आम आदमी पार्टी की सदस्य्ता दिलाई गयी साथ ही साथ उन्हें चोपन नगर का नगर प्रभारी नियुक्त किया गया | इससे पूर्व रासिद आलम समाजवादी पार्टी में सक्रिय रूप से चोपन के नगर महासचिव के पद पर रहे हैं|
इस मौके पर रासिद आलम ने कहा कि भारत का भविष्य आम आदमी पार्टी के हाथों बेहतर बन सकता है, पार्टी की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर ही देशहित व जनहित में हमने ये फैसला किया है, उन्होंने युवाओं से सानुरोध अपील करते हैं कि देशहित में आगे आएं, रासिद आलम चोपन नगर के सामाजिक कार्यों जैसे रक्तदान शिविर, सार्वजनिक सौचालय एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते रहे हैं |
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव सुजीत रॉय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय, निवर्तमान जिला महासचिव रमेश गौतम व जिले के अन्य पदाधिकारियों के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

