रोटरी क्लब बाल शिक्षा निकेतन स्कूल मुर्धवा में हुआ विशाल कृत्रिम अंग माप शिविर का आयोजन

---Advertisement---

दीपू तिवारी, 

 

रेनुकूट, सोनभद्र  रोटरी क्लब बाल शिक्षा निकेतन स्कूल रेणुकूट में दिनांक 18 जून 2022 दिन शनिवार को एक विशाल कृत्रिम अंग माप शिविर रोटरी क्लब रेणुकूट ,रोटरी क्लब वाराणसी सनराइज , हिंडालको सीएसआर तथा सर्वेश्वर सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सोनभद्र एवं अन्य जिलों से आए 76 दिव्यांगों का नाम सफल परीक्षण एवं मापन करने के बाद दिनांक 29 जून 2022 को संस्थान द्वारा आयोजित दूसरे शिविर में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के लिए चयनित किया l उक्त कार्यक्रम में रोटरी क्लब प्रेसिडेंट डॉ प्रेमलता यादव, सचिव हेमंत लोढ़ा, रो0 संजय रूथला,रो0 मनीष सिंह,रो0 वैभव उपाध्याय,रो0 चंद्रशेखर शर्मा, रो0 कमलेश सिंह,रो0 शशि तिवारी, रो0 प्रमिला पोद्दार, डॉ0 दीपक सक्सेना, रो0 सुजीत सान्याल, रो0 संतोष यादव,रो0 महेंद्र गुप्ता एवं अन्य सभी रोटेरियन मौजूद रहे l कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब रेणुकूट की प्रेसिडेंट डॉ0 प्रेमलता यादव जी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को उपहार भेंट किया l कार्यक्रम के अंत में सर्वेश्वर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष कुमार ओझा, सचिव अरुण कुमार तिवारी जी के साथ सभी रोटेरियन ने ग्रुप फोटो खिंचवा कर कार्यक्रम का समापन किया l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment