अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत वाराणसी शक्तिनगर मुख्य राजमार्ग मार्ग प्रीत नगर के समीप शनिवार की रात्रि लगभग 2:00 बजे चोपन पुलिस को सूचना मिला कि सड़क के किनारे एक व्यक्ति मरा पड़ा हुआ है सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया तो पता चला कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लगभग पैत्तालीस वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस द्वारा काफी प्रयास के बावजूद भी व्यक्ति का शिनाख्त नहीं हो सका पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया समाचार लिखे जाने तक मृतक का शिनाख्त नहीं हो सका।

