युवक ने लायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर की आत्म हत्या घर में मचा कोहराम

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी

बीजपुर थाना क्षेत्र के एन टी पी सी रिहंद नगर स्वागत द्वार के समीप में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु दुद्धी ही भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश पांडेय उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र अवध नारायण पांडेय निवासी बीजपुर शुक्रवार की रात में खाना खा कर माता -पिता सुलाकर अपने कमरे में सोने चला गया वहीं शनिवार की सुबह जब उसको जगाने के लिए उसके पिता जी गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो अवध नारायण को कुछ शंका हुई वह जोर जोर से चिल्लाने लगे शोर शराबा सुन पड़ोसी भी आ गए लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने मामला की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की के सहारे दरवाजा खुलवाया तो उसका शव पंखे की कुंडली के सहारे लाई लोन की रस्सी के सहारे लटका हुआ था। जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश पांडे अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा कर अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए दुद्धी सामुदायिक केंद्र भेज दिया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment