अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र। मस्जिद के पास केबिल में आग लगने से लाखों का नुकसान बिजली विभाग का हो गया।बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। डाला विद्युत उपकेंद्र से चोपन की ओर जाने वाली तैतीस हजार की केबल डाला मस्जिद के बाद नाले की इस पार जहां गुरुवार के दिन दोपहर में केबिल में अचानक आग लग गई आग लगने के कारणों का पता तो नहीं चल सका।
मिली जानकारी के अनुसार बिधुत विभाग के कर्मियों ने स्थानीय निवासियों से बताया कि आग कूड़े में लगने के वजह से लगी होगी पास ही एग्यारह हजार की केबिल मे भी आग पकड़ लेने से बिजली विभाग लाखों रुपए का झेलना पड़ेगा अब देखना होगा क्या विद्युत के केबिल में लगी आग से क्षति से किन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होती है मौके पर पहुंचे विद्युत केंद्र के कर्मचारियों के द्वारा आनन फानन में पानी डालकर आग को बुझाया गया। तब तक लाखों का केबिल जलके खाक हो गया थी।

