सत्यपाल सिंह
म्योरपुर,सोनभद्र ,प्रेदेश सरकार द्वारा प्लास्टिक कचरे को एकत्र करने की मुहिम को जन जन तक पहुचाने के क्रम में गुरुवार को म्योरपुर पंचायत भवन परिसर में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड़ ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक एक जहरीला पदार्थ है,इसे जगह जगह फेंके जाने से पशुओं के खाने का खतरा रहता है,प्रति वर्ष हजारो गोवंश की मौत समय से पूर्व इसके खाने से होती है,प्लास्टिक का कचरो को प्रत्येक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्र करे जिसे सफाईकर्मी उठा ले जाएंगे,
सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविदत्त मिश्रा ने बताया कि प्लास्टिक 400वर्षो तक नही सड़ता,इसे फेंके नही एकत्र करे, इसे रिसाइकिल कर अन्य उपयोग में लिया जा सकता है,इस पहल से गोवंश की बेसमय मौत से बचा पशुधन विकास में योगदान किया जा सकता है,इस दौरान चांद प्रकाश जैन,सोनाबच्चा अग्रहरि,विपिन बिहारी,ने भी विचार व्यक्त किया।
मेरी प्लास्टिक ,मेरी जिम्मेदारी कार्यक्रम को,आंदोलन के रूप में ग्रहण करे
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, June 16, 2022 1:11 PM
---Advertisement---

