फोर्टीफाइड चावल का ख़िर खिलाकर लोगों को किया जागरूक

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी, 
अनपरा, सोनभद्र,आज  ग्राम सभा औड़ी में वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के सहयोग से फोर्टीफाइड राइस के विषय में विस्तृत रूप से उपस्थिति लोगों से संवाद किया गया तथा फोर्टीफाइड क्या है यह जानकारी देते हुए श्रीकेश जी ने यह जानकारी दिया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक फोर्टिकेशन का मतलब टेक्नोलॉजी के माध्यम से खाने में विटामिन और मिनरल्स के स्तर को बढ़ावा देना।
फोर्टीफाइड चावल कैसे बनता है सबसे पहले सामान्य चावल का पाउडर बनाया जाता है फिर उसमें सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाए जाते हैं जैसे आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी 12 मिलाया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से यह चावल सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, मिड डे मील खाने में , आंगनबाड़ी केंद्र से उपल्ब्ध कराया जा रहा है। इस चावल को भ्रांतियों के कारण प्लास्टिक का चावल समझकर फेक दिया जाता था । इस चावल का गुड़ की खीर बनाकर वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के सहयोग से दिव्या और श्रीकेस ने उपस्थित लोगों को खिलाया साथ में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व प्रधान ,आंगनबाड़ी, कोटेदार, आशा कार्यकर्ती, रसोईयां स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment