बढ़ते ही गर्मी बढ़ी अनियमित विधुत कटौती से आमउपभोक्ता परेशान।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र ‌। फार्ट के नाम पर अनियमित विधुत कटौती को लेकर परेशान होकर उपभोक्ताओ एवं व्यवसायियों ने सड़क पर उतर कर किया चक्का जाम। गर्मी के बढ़ते ही नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विधुत कटौती बढ़ गई है विधुत कर्मियों से पूछने सीधा सा फार्मूला बताते हैं कि फार्ट हैं। नगर क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।एक तो गर्मी, दूसरे बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
नगर क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली विभाग आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत निगम की तरफ से साढ़े सत्रह घंटे बिजली आपूर्ति करने की बात कही जा रही है, लेकिन उपभोक्ताओं की मानें तो बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं रह गया है।बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं।वहीं लोड सेटिंग का हवाला देकर बिजली की कटौती किया जा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment