सोनभद्र,अपर जिलाधिकारी  व अपर पुलिस अधीक्षक ने दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक  

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी, सोनभद्र

आज दिनांक 12.06.2022 को अपर जिलाधिकारी, सोनभद्र श्री सहदेव मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, जनपद सोनभद्र श्री विजय शंकर मिश्रा द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना दुद्धी क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ थाना दुद्धी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान अधिकारीगण द्वारा बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर भ्रामक अपवाहों पर ध्यान न देने तथा अराजक तत्वों के सम्बंध में सूचना देने की अपील की गयी । जिससे अराजक तत्वों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा सके । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment