पिकप गाड़ी अनियंत्रित टीनशेड में घुसी, एक महिला की मौत, चार लोग घायल

---Advertisement---

 

नूरुल होदा खान। गाजीपुर

गाजीपुर । नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली बस स्टैंण्ड पर रविवार की भोर वाराणसी मण्डी से सब्जी लेकर आ रही तेज रफ्तार पिकप गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक किनारे एक टीनशेड में घुस गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी मंडी से एक पिकप सब्जी लेकर नंदगंज आ रहा था।भोर में देवकली के पास अचानक चालक को नींद आने से तेज रफ्तार पिकप पटरी पर उतर गई।इस दौरान शांति मौर्य उम्र 55 वर्ष को धक्का मारते हुए दुकान के बाहर लगे टीन सेड में घुस गई। दुकान के बाहर सो रहे आशा देवी 50 वर्ष,राखी उम्र 8 वर्ष ,कोमल राम उम्र 55 वर्ष,राजू उम्र 30 वर्ष को धक्का मारती हुई पटरी किनारे गढ्ढे में फंस गई। इस घटना में सभी घायलो को सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर शांति व आशा को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया। जहां उपचार के दौरान शांति मौर्य की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नंदगंज थाना के एस आई शिवपूजन बिन्द मौके पर पहुच गए। पुलिस चालक सहित पिकप को पकड़ कर थाना ले आई

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment