ओबरा पुलिस ने 03 किग्रा 200 ग्राम गांजा के साथ 2  अभियुक्तगण को किया  गिरफ्तार –

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,

ओबरा, सोनभद्र

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभारी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-12.06.2022 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर डायमण्ड होटल, चूडी गली के पास से 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1- विनय कुमार यादव पुत्र शिवपूजन यादव निवासी रामपुर, थाना नवीनगर, जनपद औरंगाबाद (बिहार) उम्र लगभग 27 वर्ष हाल-पता चुडी गली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र 2- रविन्द्र कुमार कुशवाहा पुत्र सिद्धिनाथ सिंह निवासी तिलौथू, थाना रोहतास, जनपद रोहतास (बिहार) उम्र लगभग 20 वर्ष हाल-पता चुडी गली सिनेमा रोड, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 01 किग्रा 500 ग्राम गांजा व 01 किग्रा 700 ग्राम गांजा (कुल 03 किग्रा 200 ग्राम गांजा) बरामद किया गया तथा उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0- 103/2022 व मु0अ0सं0-104/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण–*
1- विनय कुमार यादव पुत्र शिवपूजन यादव निवासी रामपुर, थाना नवीनगर, जनपद औरंगाबाद (बिहार) उम्र लगभग 27 वर्ष हाल-पता चुडी गली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2- रविन्द्र कुमार कुशवाहा पुत्र सिद्धिनाथ सिंह निवासी तिलौथू, थाना रोहतास, जनपद रोहतास (बिहार) उम्र लगभग 20 वर्ष हाल-पता चुडी गली सिनेमा रोड, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण-*
1-कुल-3 किग्रा 200 ग्राम गांजा ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कस्बा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2- हे0का0 लल्लन यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
3- का0 ज्ञान सिंह यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment