दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर दो घायल, एक रेफर।

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र अन्तर्गत डाला पुलिस चौकी सीमा क्षेत्र के गुरमुरा में दो बाइक सवार सीधे-सीधे भिड़ गए, दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक दो बाइक पर दो-दो लोग आ जा रहे थे कि गुरमुरा जयगुरुदेव आश्रम से आगे तिवराइन होटल के पास एकाएक दो बाइक सीधे-सीधे भिड़ गए जिसमें एक बाइक सवार विशाल गोड़ पुत्र रविशंकर गोड़ घायल हो गया। और दूसरा बाइक सवार अज्ञात जो कि घायल हो गया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि दोनों बाइक जब आपस मे भिड़े तो जो दूसरा गम्भीर घायल बाइक सवार व उसका साथी दोनों ही डाला के तरफ जा रही ऑटो पर बैठ कर चले गए। स्थानीय निवासियों द्वारा डॉयल 108 न0 एम्बुलेंस से घायल विशाल को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस जांच में जुटी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment