संचालक की कॉलेज की छत से गिरकर मौत

---Advertisement---

 

नूरुल होदा खान । गाजीपुर

गाज़ीपुर : बापू रामनरेश इंटर कालेज परमेठ के संचालक रजनीश यादव(35) की विद्यालय की छत से गिरकर मौत हो गयी। परमेठ गांगी पुल के बाये साइड स्थित विद्यालय में मृतक शुक्रवार की रात में छत पर सोया हुआ था।शनिवार की सुबह कालेज के बाहरी तरफ गेट साइड में में गिरा पड़ा मिला।लोगों का अनुमान है कि रजनीश नींद में लघुशंका के लिये उठा होगा और छत से गिर गया होगा। पुलिस ने शव को लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया। मृतक रामविलास यादव का इकलौता पुत्र था।जिसकी एक बेटी व एक बेटा है।पत्नी का नाम बबीता यादव है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment