गैस लिकेज होने से लगी आग मकान व सामान जलकर हुवा ख़ाक

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धोरपा में आज दोपहर के बाद धोरपा चौराहे के पास रामप्यारे पुत्र सीताराम के दो खपरैल का रहाइशी मकान में गैस लीकेज होने के कारण आग लग गई जिससे दो रूम व एक बरामदा के साथ साथ जीविकोपार्जन करने के लिए घरेलू सामान व छोटी सी दुकान धू धू कर जल गई मौके पर मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप गुप्ता ने आग की लपटों को देखकर आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों को शोर मचा कर एकत्रित किया जिससे ग्रामीणों की मदद से मोटर व पंप चला कर पानी से बुझाया गया मकान मालिक रामप्यारे ने कहा कि इस भरी धुप में अब हम सपरिवार लोगों को रहने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा साथ ही साथ मकान में ही छोटी सी दुकान थी वह भी जलकर राख हो गया जिसके कारण लगभग ₹100000 की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है मौके पर आग बुझाने के दौरान ग्रामीण अशोक जगदीश सिंह रामखेलावन सिंह पुरुषोत्तम यादव विनोद दिनेश कुमार अमरजीत सहित दर्जनों ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment