गौशाला में प्रमुख समस्या को लेकर समाजसेवी ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट एवं प्रथम प्राथमिकता के आधार पर चोपन में बनवाए गये गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे श्री राकेश सचान खादी ग्राम उद्योग लघु सूक्ष्म मध्यम उद्योग कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,श्री रविंद्र जायसवाल स्टांप एवं पंजीयन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जी को
सावित्री देवी अध्यक्ष महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा चोपन स्थित गौशाला में मुख्य रुप से प्रमुख समस्या व व्यवस्था कराये जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
निरीक्षण समीक्षा करते समय उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, राजेश अग्रहरि, मीडिया सेल अमित सिंह व अन्य भाजपाजन उपस्थित थे।

1-चोपन अंतर्गत स्थित गौशाला में उनकी सुरक्षा व संरक्षण हेतु बाउंड्री कराया जाये।

2- गौशाला में इनकी देख रेख में रहने वाले कर्मचारियों हेतु कमरे की व्यवस्था।

3-गौशाला में एक हैंडपंप की व्यवस्था।

4- गौशाला में उनके खाने हेतु हरी घास की व्यवस्था।

5- गौशाला में पशुओं हेतु चारा हेतु प्रति १ गाय के लिए मिलने वाली धनराशि बढ़ाया जाए जिससे की उनके खान पान की कमी की वज़ह से कोई दिक्कत न हो।

6-जनपद में रोड़ पर घुम रहे छुट्टा मवेशियों की वजह से हो रही दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुये हाईवे पर मवेशियों को गौशाला तक पहुचाने हेतु अधिकारीयों की जिम्मेदारी दी जाये।

7-जनपद सोनभद्र में मवेशियों के उपचार हेतु कम से कम 2-2 एम्बुलेंस विकास खण्ड स्तर पर व्यवस्था किया जाये।

8- जनपद में रोड़ पर घायल होने वाले मवेशियों का इलाज हेतु अधिकारीयों की जिम्मेदारी दी जाये।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment