हाजियों का काफिला दुद्धी से मक्का मदीना के लिए हुआ रवाना

---Advertisement---

सिराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी स्थित जामा मस्जिद से बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से मुल्क में तरक्की व खुशहाली की दुआओं के साथ हाजियों के काफिले को रवाना किया | हाजियों का काफिला मेन रोड होते हुए मकतब जबबारिया के पास पहुंचा वहां पर सैकड़ों लोगों ने हाजियों को गले मिलकर मुबारकबाद पेश किया | इसके बाद हाजियों का काफिला दुद्धी से चोपन के लिए रवाना हुआ, जहां से त्रिवेणी एक्सप्रेस द्वारा लखनऊ के लिए होगी | हज पर जाने वाले हाजियों में सैयद फैजुल्लाह व उनकी पत्नी रोशनआरा, फरजंद अली व उनकी पत्नी सगीरा खातुन ,मोहम्मद मैनुद्दीन व उनकी पत्नी जरीना खातुन अशफाक हुसैन, कमरुद्दीन अंसारी , आरिफ खान व उनकी मां अंजुम आरा रही | इस मौके पर मुफ्ती महमूद साहब ,मौलाना नजीरूल कादरी ,हाफिज तौहिद, निजामुद्दीन साहब, राजा बाबू, मेराज अहमद रिजवानुददीन उर्फ लड्डन, रोजादिन, मुख्तार अहमद सहीत सैकड़ों लोग मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment