सेराजुल होदा
दुद्धी, सोनभद्र
दुद्धी/ कनहर सिंचाई परियोजना के कार्यों की प्रगति की जांच करने मुख्य अभियंता हर प्रसाद मंगलवार दोपहर बाद अमवार पहुंचे ज हा उन्होंने मुख्य बांध स्पिल्वे के गैलरी का तकनीकी निरीक्षण करते हुए ब्लाक नंबर 2 में लगने वाले स्पिलवे की सुरक्षा के उपकरणों के बाबत अभियंताओं से चर्चा की साथ ही कहा कि बरसात से पूर्व टमप्रेचर मीटर डैम की हेल्थ जांचने की उपकरण बरसात से पूर्व लगा कर टेस्ट करे।उन्होंने मुख्य बांध पर लग रहे रेडियल गेटों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्य अभियंताओं ने बांध के बाई कंपोजिट सेक्शन के जियो टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन एवं फाउंडेशन ग्रेड मैपिंग के निर्देशन में हो रहे का निरीक्षण एवम परीक्षण किया।निरीक्षण के बाद मुख्य अभियता ने अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार व सीमांत कुमार के आलावा उपस्थित अभियंताओं के साथ फिल्ड हास्टल में बैठक कर परियोजना के कार्य को लेकर मन्ट्रना की और प्रगति रिपोर्ट देखी।
साथ ही मातहत अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता
विनय कुमार सत्य प्रकाश चौधरी
संजय गुप्ता रवि श्रीवास्तव राजकुमार आशुतोष मिश्रा शियाराम नरसिंहा त्रिलोकी नाथ झा राजेश कुमार डिके कौशिक नंद लाल यादव श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे।

