सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों पर चला पुलिस प्रशासन का डंडा।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियानके अनुपालन में ओबरा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर से सुदामा पाठक के घर के पास सड़क पर खड़ी गाड़ियों का चालान किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मिथलेश मिश्रा एवं चौंकी इंचार्ज अमित त्रिपाठी की उपस्थिति में पुलिस कर्मियों ने चलाया चेकिंग अभियान। चेकिंग के दरमियान पाया गया कि गाड़ी में नंबर प्लेट का ना होना एवं बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना, वाहन मालिक के अनुपस्थिति में सड़क पर खड़ी वाहनों का भी विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन का किया गया ई चालान और लोगों को समझाया गया कि सड़क पर गाड़ी ना खड़ा करें यातायात नियमों का पालन करें जिससे आप और आपकी वाहन भी सुरक्षित रहें तथा चालान से बचें ।
सड़क के किनारे बसें दुकानदारों को भी समझाया गया कि दुकान के साथ पार्किंग की भी व्यवस्था करें। अन्यथा चालान के साथ जुर्माना भी देना होगा। चेकिंग के दौरान लगभग कुल 22 वाहनों का पुलिस ने चालान किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment