दिनदहाड़े बालू खनन कर रहे ट्रेक्टर को प्रशासन पकडा

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र, थाना क्षेत्र के अंर्तगत हरनाकछार ग्रामपंचायत में मालिया नदी पानी टंकी के पास दिन में लगभग दस बजे ट्रेक्टर से बालू खनन कर परिवहन रहे कि गुप्त सूचना पहुंचे विंडम गंज थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान हमराही के साथ धर दबोचा तथा नदी से अवैध बालू खनन व परिवहन से संबंधित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया
ग्रमीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड दुध्दि के अंतर्गत हरनाकछार ग्रामपंचायत में मलिया नदी जल निगम पानी टंकी के पास अवैध खनन किया जा रहा है अवैध बालू लदी ट्रैक्टर के परिवहन होने से मेन रोड से मलिया नदी तक बनी सीसी रोड को भी नुकसान किया जा रहा है आज मंगलवार को सुबह लगभग 10:00 बजे दिन में मलिया नदी में लेबर द्वारा बालू को ट्रैक्टर पर लोडिंग करा कर के गांव में बिक्री किया जा रहा है अवैध बालु खनन व परिवहन करने से मलिया नदी लगभग 1000 मीटर लंबाई और 5 फुट से ऊपर गहरा तक बालु निकाल कर बेच दिए हैं।
गुप्त सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने मलिया नदी में बालू लोड कर रहे ट्रैक्टर को धर दबोचा तथा मौके से ट्रैक्टर ड्राइवर भागने में सफल रहा प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अवैध बालू खनन व परिवहन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा पकड़े गए ट्रैक्टर के खिलाफ बालू खनन व परिवहन से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment