पुलिस-इस्पेक्टर की पुत्री प्रीति यादव का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया, चोपन

सोनभद्र।अगर किसी में कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो हर कोई मुकाम हासिल किया जा सकता है चाहे वह शिक्षा हो चाहे खेल हो या कोई अन्य क्षेत्र हो। ऐसा ही कर दिखाया है जनपद सोनभद्र के तेजतर्रार व विभिन्न थानों पर कार्यरत रहे थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव के पुत्री प्रीति यादव ने,जिनका चयन उच्च शिक्षा आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। प्रीति यादव का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन होने की खबर सुनते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रीति यादव ने उच्च शिक्षा आयोग की परीक्षा में 16 वां रैंक हासिल कर परिजनों का नाम रोशन किया।
मूलतः गाजीपुर जनपद के रहने वाले निरीक्षक अनिल यादव जनपद सोनभद्र में ओबरा, हाथीनाला, दुद्धि, विंढमगज थाना पर बतौर प्रभारी कार्य कर चुके हैं। 28 मई को जारी हुई सूचना में प्रीति यादव का चयन 16 में रैंक पर हुआ। प्रीति यादव केे पिता निरीक्षक अनिल यादव नेे बताया कि प्रीति शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती थी। प्रीति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गाजीपुर तथा हाईस्कूल व इंटर गोरखपुर से और स्नातक व स्नातकोत्तर की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की हैं। साथ ही बतायाा कि नेट परीक्षा पास करने के पश्चात नई दिल्ली मेंं रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। श्री यादव ने कहा की बेटियां किसी से कम नहीं है, हमें बेटियों को आगे लानेेे की जरूरत हैै। ताकि समाज में बेटे और बेटियों को एक समान देखा जाए। प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,गुरुजनों एवं परिवार को दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment