मुस्तकीम खान,
कर्मा, सोनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ऑपरेशन पाताल के तहत आज दिनांक 29.05.2022 को थाना करमा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त रमेश यादव पुत्र हरिनाथ यादव निवासी सरौली, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय (315 बोर) 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद कर उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 75/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- रमेश यादव पुत्र हरिनाथ यादव निवासी सरौली, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
*बरामदगी-*
1- एक अदद अवैध तमंचा (315 बोर) मय 02 अदद जिंदा कारतूस ।

