नाली निर्माण को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र । नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गजराज में रहने वाले लोगो की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।एक तरफ स्वच्छता और संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार पूरी सक्रियता से लगी हुई है वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों द्वारा शासन के मंसूबे की धज्जियां उड़ाई जा रही है।इससे नाराज गजराज नगर के रहवासियों ने एसडीम ओबरा रमेश कुमार को ज्ञापन सौप कर बताया कि ओबरा से बग्घानाला व शारदा मंदिर से आने वाली सड़क अभी कुछ वर्ष पूर्व ही बनाई गई है।साथ ही सड़क के दोनो तरफ नाली की निर्माण कराया गया है।उक्त नाली को गजराज नगर तिराहे डाला मोड़ पर स्थित बड़ी नाली में नही मिलाया गया बल्कि ओबरा और शारदा मंदिर से आने वाली नाली को आधा अधूरा ही बनाकर छोड़ दिया गया है।जिससे नाली का पूरा गंदा पानी लोगो के धरो में चला जा रहा है।इसके चलते रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वरिष्ठ नागरिक रामप्यारे सिंह ने बताया कि समस्या को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को भी पत्रक दिया गया था।बावजूद इसके कोई कार्यवाही नही हुई। मुख्यालय पर जिलाधिकारी को भी ज्ञापन के माध्यम से अधूरे पड़े नाली की सूचना दी जा चुकी है।गजराज नगर के रहवासियों ने मांग किया कि बरसात होने से पूर्व समस्या का हल नही किया गया तो लोगो के घरों में घुसने वाले गंदे नाली के पानी से संक्रमित बीमारी से बचा नही जा सकता।ज्ञापन सौंपने में करामत हुसैन, नंदू प्रसाद, अशोक कुमार, वेद प्रकाश, सुजीत भारती, दीपक जायसवाल, शिवशंकर गुप्ता, आदित्य प्रताप सिंह, बिजेंद्र कुमार गुप्ता, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment