सेराजुल होदा,
दुद्धी,सोनभद्र
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभारी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 27.05.2022 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खजुरी में दबिश दी गयी जिस दौरान एक घर में कुल 08 प्लास्टिक के डिब्बों में रखे लगभग डेढ़ कुंतल तथा ग्राम दिघुल में दबिश देते हुए लगभग 01 कुंतल लहन (कुल ढाई कुंतल) को नष्ट किया गया ।

