नगर के पटरी व्यवसायियों को वैकल्पिक जगह की उपलब्धता करें सरकार।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। उ. प्र. सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का स्वागत करते हुए चोपन नगर के पटरी व्यवसायियों को वैकल्पिक जगह की उपलब्धता हेतु व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश अग्रहरि ने भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री अजीत चौबे जी को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि चोपन नगर बस स्टैंड से चोपन ब्लाक तक दोनों पटरी पर रेलवे द्वारा अपनी बाउंड्री बना ली गई है जिससे पटरी दुकानदारों को नाली के ऊपर ही एक आसरा बचा है जिससे वो अपने परिवार का भरण- पोषण कर रहे हैं । साथ ही मां मुख्यमंत्री योगी जी ने भी कहा है कि अतिक्रमण हटाने के अभियान में किसी गरीब को ना उजाड़ा जाय। इसके बाद अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे से उक्त समस्या पर अपनी बात रखी जिस पर उन्होने कहा कि शासन की मंशा किसी एक भी गरीब को हटाने का नहीं है अपितु जगह मिलने पर सभी को दुकान बनाकर आवंटन की योजना है । ज्ञापन सौंपने के उपरांत चोपन नगर व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक ने कहा कि हमारी सरकार अतिक्रमण हटाने के अभियान में किसी भी गरीब दुकानदार से उसकी रोजी रोटी नहीं प्रभावित करेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment