राकेश केशरी
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र में बीते सोमवार की शाम लगभग 7.25 बजे मानसून की दस्तक की पहली तेज आंधी और बारिश से पूरा इलाका में रहवासियों का जनजीवन अस्त व्यस्त होने के साथ-साथ बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई लोग को झुलसाने वाले गर्मी से भी राहत मिली इस दौरान जगह-जगह पेड़ गिरने से कई मार्ग बाधित हुए और बिजली आपूर्ति के कई खंभे व तार गिरकर जमीदोज हो गए

थाना क्षेत्र के अंतर्गत घिवही पावर हाउस से लगभग 3 दर्जन ग्राम पंचायतों का बिजली आपूर्ति होता है बीती शांम तेज आंधी के कारण जंगली रास्ते से आए हुए 11,000 बिजली के एक खंभे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा दूसरा खंभा पेड़ गिर जाने के कारण झुक गया साथ ही साथ इलाके में 440 बिजली के कई खंभे भी पेड़ों के गिरने के कारण जमींदोज हो गए हैं संविदा कर्मी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राम बोम में हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने के कारण विण्ढमगंज इलाके में बिजली आपूर्ति बिल्कुल बंद हो चुकी है इसके अलावा सब स्टेशन घिवही के पास भी हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने के कारण करीब एक दर्जन बिजली खंभा क्षतिग्रस्त हो चुका है घिवही पावर हाउस से निकले तीन फीडर में से धुमा फिडर की ओर जाने वाली 440 विद्युत आपूर्ति में 10 पोल टूट चुका है तथा हारनाकछार फीडर में बिजली आपूर्ति होने वाले में चार खंभे टूटे है विंडमगंज फीडर में बिजली आपूर्ति होने वाले में दर्जनों इंसुलेटर खराब हो चुके हैं हम लोग आज सुबह से ही सारे संविदा कर्मी आंधी में गिरे हुए पेड़ों से हुए बिजली
के खंभे व तार को शांम तक ठीक करने में लगे हुए हैं इसके बाद जब पावर हाउस तक बिजली की सप्लाई ठीक हो जाएगी तो सारे फिडरो को एक-एक करके ठीक कर लिया जाएगा वही जेई शैलेश प्रजापति ने कहा कि आंधी से हुए बिजली के खंभे व इंसुलेटर जो नुकसान हुआ है उन सामानों की व्यवस्था बनाई जा रही है तथा प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति शुरू कर दिया जाए विद्युत आपूर्ति को ठीक करने में भोला पाल सुनील कुशवाहा मंदिर दिनेश देव कुमार बाबूलाल दिनेश पाल अरुण सहित जगह-जगह पर ग्रामीण लोगो सहयोग भी कर रहे हैं
तेज आंधी व बारिश से लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, May 24, 2022 9:17 AM
---Advertisement---

