दीपू तिवारी पत्रकार
( पिपरी सोनभद्र)
पिपरी सोनभद्र/सरकारी विभागों में जहां हर 3-4 वर्ष पे बाबूओं का स्थानांतरण हो जाना चाहिए, वही सोनभद्र जनपद में बहुत से ऐसे सरकारी बाबू पड़े हुए हैं, जिनका 20-20 वर्षों से कोई स्थानांतरण नहीं हुआ है। जिसका भरपूर आर्थिक लाभ बाबू स्वयं भी ले रहे हैं और अपने उच्च अधिकारियों को भी दिला रहे हैं। नगर पंचायत, बिजली विभाग, मत्स्य विभाग, सिचाई विभाग, जैसे और भी कई विभाग हैं जहां पर शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए लंबे समय से बाबू/लिपिक एक ही जगह पर बने हुए हैं।

