एम एस हशन,,,,,
वाराणसी/उत्तरप्रदेश।
आज दिनांक 23 मई 2022 को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के 100 दिनों की कार्य योजना अंतर्गत श्रम चिकित्सा सेवाएं वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी ई एस आई डिस्पेंसरी लहुरावीर वाराणसी की तरफ से बीमांकित मरीजों हेतु जनजागरूकता कैम्प व स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन वरुणा स्थित होटल मदीन पर किया गया।।
कैम्प की शुरुआत ई एस आई (सी एम ओ) डॉ नसीम के संरक्षण में शुरू किया गया।।
होटल मदीन के कुल 141 बीमांकितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।। बीमांकित मरीजों का बी पी, मधुमेह, व वजन का परीक्षण किया गया।।
उपरोक्त कैम्प में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ई एस आई डिस्पेंसरी लहुरावीर वाराणसी डॉ अमित, डॉ संदीप प्रभारी साहूपुरी डिस्पेंसरी, डॉ मनीषा प्रभारी भेलुपुर डिस्पेंसरी के द्वारा बीमांकितों का इलाज किया गया।।

फार्मेसिस्ट विमल तिवारी व सत्य प्रकाश तिवारी के द्वारा औषधि वितरण किया गया।।
रजिस्ट्रेशन मनोज यादव एवं मास्क व सेनेटाइजर वितरण सत्यपाल के द्वारा किया गया।।
आज के कैम्प में कुल 141 मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई गई।।

