अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । शुक्रवार को निषाद पार्टी के ब्लाक स्तर की बैठक चोपन बैरियर रामलीला मैदान में आयोजित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष रोहित बिन्द ने ब्लाक अध्यक्षो को सम्बोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे समस्त योजनाओं का लाभ व योजनाओं की जानकारी गाँव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करें।
इसी क्रम में रामू गोंड के साथ हर्रा सोनझर प्रधान अखिलेश निषाद, मोहित भारतीय, गोविन्द भारद्वाज, अमरनाथ , अंगद निषाद ,प्रदीप चौबे इत्यादि ने पार्टी की सदस्यता ली।
कार्यक्रम मे ज़िलामहासचिव श्यामधर निषाद, जितेन्द्र निषाद, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कलावती, महेंद्र मास्टर ,छोटेलाल सेवाकर, विजली निषाद, मनेश, रंजित यादव, ललित गोंड, उदय व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
दर्जनों लोगो ने निषाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, May 20, 2022 12:32 PM
---Advertisement---

